फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर। क्षेत्र के वासुदेवपुर गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर में आशीष वर्मा की पत्नी पूनम (26) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में रोशनदान के एंगल से रस्सी के सहारे लटकता मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच में जुटी। मायके पक्ष के लोगों ने मौत संदिग्ध बताया है।
विज्ञापन

मृतका का मायका ससुराल से करीब तीन किलोमीटर दूर पड़ोस के गांव गुंधौर में है। उसकी शादी 2021 में हुई थी। उसकी तीन वर्षीय एक पुत्री पीहू है। पति पिछले कुछ समय से भाइयों से अलग रहता था और रोजी-रोटी के सिलसिले में परदेस में नौकरी करता है। मौके पर वह परदेस में है। घटना के समय कमरे का दरवाजा खुला था। पुलिस और मायके पक्ष के लोगों के आने पर शव नीचे उतारा गया। मृतक के पिता विजय कुमार वर्मा ने पुत्री की मौत को संदिग्ध बताया है। कोतवाल लालचंद सरोज ने बताया कि प्रारंभिक जांच में खुदकुशी का मामला प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का सही कारण पता चल सकेगा। सीओ पीयूष पाल ने बताया कि हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें