फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Thu, 28 Aug 2025 08:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कोतवाली अयोध्या के सरेठी गांव में बृहस्पतिवार की सुबह लगभग 11 बजे सदानंद की बेटी नेहा उर्फ साध्वी (24) का शव फंदे से लटकता मिला है। बताया गया कि नेहा की शादी छह माह पहले गोंडा निवासी मोहित के साथ हुई थी। वह रक्षाबंधन पर मायके आई थी। उनके पिता सदानंद दर्शननगर बाजार में दुकान चलाते हैं। बृहस्पतिवार सुबह वह सब्जी मंडी गए थे और उनकी पत्नी गांव में किसी के यहां गई थीं। वह घर में अकेली थीं। जब पिता मंडी से लौटे तो नेहा का शव आंगन में लगी सरिया के सहारे फंदे से लटक रहा था। ग्राम प्रधान रक्षाराम यादव, शमशेर यादव की मौजूदगी में पुलिस ने शव का पंचनामा किया। कोतवाल मनोज शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें