फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: लटका मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का आरोप

Mon, 15 Sep 2025 09:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कोतवाली अयोध्या के रानोपाली जोगियाना में सोमवार सुबह लगभग 11:30 बजे विवाहिता अमीना खातून (35) का शव फंदे से लटका मिला है। मृतका के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। उपनिरीक्षक ब्रजभूषण पाठक ने बताया कि जोगियाना निवासी उस्मान की शादी अंबेडकरनगर के भीटी क्षेत्र के बस्तीपुर निवासी मो. जब्बार की बेटी अमीना से हुई थी। उस्मान ई रिक्शा चालक है। वह सुबह किसी कार्य से निकला था। इस बीच अमीना का शव कमरे में ही फंदे से लटका मिला है। मृतका के पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज को लेकर प्रताड़ित करते थे। इसी से तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली है। कोतवाल मनोज शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज करके जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें