फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अयोध्या में जैन मंदिर से गूंजे विश्व शांति के मंत्र

Mon, 02 Mar 2026 09:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
37- विश्वशांति के अनुष्ठान में पूजन करते जैन श्रद्धालु- संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। वैश्विक तनाव और इस्राइल–ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच रामनगरी अयोध्या से शांति और सद्भाव का संदेश दिया जा रहा है। रायगंज अयोध्या स्थित जैन मंदिर में इन दिनों विश्व शांति की कामना को लेकर विशेष अनुष्ठान, जाप और प्रार्थना का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर परिसर में शांति और अहिंसा परमो धर्म: के मंत्रों की गूंज से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। जैन मंदिर के पीठाधीश ने कहा कि अध्यात्मिक शक्ति और सकारात्मक सोच से वैश्विक संकटों का समाधान संभव है। युद्ध किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। मानवता की रक्षा, आपसी संवाद और अहिंसा ही स्थायी शांति का मार्ग है। अयोध्या सदियों से अध्यात्म और मर्यादा की धरती रही है। यहां से दिया गया शांति का संदेश पूरे विश्व तक पहुंचें, यही प्रार्थना है। उन्होंने सभी राष्ट्राध्यक्षों से संयम और संवाद का रास्ता अपनाने की अपील की। इससे पहले मंदिर में चल रहे इंद्रध्वज मंडल विधान के क्रम में सोमवार को भी पूजन-अर्चन का क्रम जारी है। भगवान ऋषभदेव के मस्तक पर विश्व शांति की कामना से शांतिधारा अर्पित की गई। अनुष्ठान के अंतिम कड़ी में भगवान की महाआरती भी उतारी गई। इस अनुष्ठान में सहभागी बनने के लिए विभिन्न प्रांतों से सैकड़ों जैन श्रद्धालु अयोध्या पहुंचें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें