फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 416 बूथों पर सुनी गई 'मन की बात'

Sun, 26 Apr 2026 08:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
 प्रधानमंत्री के मन की बात सुनते महापौर व अन्य।
विज्ञापन
अयोध्या। महानगर के सभी 416 बूथों पर रविवार को प्रधानमंत्री के 'मन की बात' कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से इसे सुना। इस दौरान भाजपा नेताओं में उत्साह देखा गया। पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने सहादतगंज में कार्यक्रम सुना। उन्होंने कहा कि ''मन की बात'' समाज को सकारात्मक दिशा देता है और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने करिअप्पा मंडल के शक्ति केंद्र गद्दौपुर में कार्यक्रम के समापन पर कहा कि यह देश के विकास की सोच जन-जन तक पहुंचाने का मंच है। जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी और महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी विभिन्न बूथों पर कार्यक्रम सुना। उन्होंने प्रधानमंत्री के विचारों को समाज को जोड़ने वाला और राष्ट्र को नई दिशा देने वाला बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें