फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: बेटे के जन्म से कुछ घंटे पहले चल बसे मनीष

Fri, 11 Sep 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
मनीष कसौधन फ़ाइल फ़ोटो
विज्ञापन
तारुन। आगागंज बाजार निवासी व्यवसायी मनीष कसौधन का बृहस्पतिवार को सूरत में डेंगू से निधन हो गया। उनके निधन के कुछ घंटे बाद ही उसी दिन घर में उनके पुत्र का जन्म हुआ।
विज्ञापन

मनीष कसौधन सूरत में रहते थे और वहीं व्यापार करते थे। वह आगागंज बाजार स्थित श्री राम जानकी मंदिर के उपाध्यक्ष भी थे। करीब एक सप्ताह पहले उन्हें तेज बुखार आया था। सूरत के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। जांच के बाद डेंगू की पुष्टि हुई। बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। शुक्रवार को सूरत में ही गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। मनीष की पहले से दो बेटियां जया (10) और जान्हवी (8) हैं। जिस दिन मनीष ने अंतिम सांस ली, उसी के कुछ घंटे बाद घर में पुत्र का जन्म हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें