फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: निरीक्षण में मंडी सचिव मिले अनुपस्थित

Mon, 16 Nov 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिलाधिकारी ने नवीन मंडी स्थल स्थित राजकीय धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने धान खरीद की प्रगति और किसानों को उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने केंद्र पर उपस्थित किसानों से संवाद कर खरीद प्रक्रिया पर प्रतिक्रिया ली।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों का धान निर्धारित मानकों के अनुरूप पारदर्शी और सुचारु रूप से खरीदा जाए। किसानों को असुविधा न हो और सभी निर्धारित सुविधाएं समय पर मिलें। उन्होंने लापरवाही या अनियमितता न बरतने तथा समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने को कहा।
निरीक्षण के दौरान मंडी सचिव अनुपस्थित पाए गए, जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने मंडी सचिव के विरुद्ध स्पष्टीकरण जारी करने और नियमानुसार वेतन रोकने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अमित कुमार भट्ट भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें