फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: निर्माण कार्य की सुस्त गति पर नाराज हुए मंडलायुकत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अयोध्या। चैत्र रामनवमी मेला की तैयारियों की समीक्षा बैठक आयुक्त कार्यालय सभागार में मंडलायुक्त गौरव दयाल की अध्यक्षता में हुई।मंडलायुक्त ने पंचकोसी व 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के निर्माण कार्यों की भी संक्षिप्त समीक्षा की। निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुये सभी संबंधित कार्यदाई विभागों को कार्य की गति बढ़ाने का निर्देश दिया। मंडलायुक्त ने नगर आयुक्त से कहा कि अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से रामपथ को जोड़ने वाले क्षीर सागर पथ सहित संपूर्ण मेला क्षेत्र की सड़कों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न होने पाए। रामनवमी मेले के दौरान अनवरत रूप से विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए। बैठक में डीएम चंद्र विजय सिंह, आईजी प्रवीण कुमार, एसएसपी राजकरण नय्यर, अपर जिलाधिकारी नगर/मेलाधिकारी सलिल कुमार पटेल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें