अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास को मेदांता हास्पिटल से चार दिनों बाद बुधवार को छुट्टी दे दी गई। उन्हें बीते रविवार को पेशाब में आई दिक्कतों के कारण लखनऊ के मेदांता हास्पिटल में भर्ती होना पड़ा था। विहिप मीडिया प्रभारी शरद शर्मा के अनुसार देश भर में महंत नृत्यगोपाल दास के स्वास्थ्य को लेकर भक्तों और संत महंतों ने व्यापक प्रार्थनाएं की हैं। जिसका परिणाम लगातार उनके स्वास्थ्य में सुधार के रूप में दिखा। बुधवार की शाम वह अपने शिष्यों संत कृपालु रामदास पंजाबी बाबा, संत जानकी दास के साथ मणिराम दास छावनी पहुंच गए हैं। यहां भी उनके स्वास्थ्य की निगरानी के लिए चिकित्सकों की टीम लगाई गई है। संवाद