फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 5100 दीपों से जगमगाया महादेव घाट

Wed, 25 Nov 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईगंज (अयोध्या)। देव दिवाली पर महादेव घाट 5100 दीपों से जगमगा उठा। श्रद्धालुओं ने सामूहिक प्रयास से घाट पर दीप प्रज्वलित किए और भव्य आरती में शामिल हुए। घाट को फूलों और आकर्षक सजावट से भव्य रूप दिया गया था।
विज्ञापन

शाम होते ही महिलाएं, पुरुष और बच्चे अपने घरों से 11-11 दीपक लेकर घाट पर पहुंचने लगे। हजारों दीपों की अनुपम छटा से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके बाद तमसा नदी के तट पर विधि-विधान से भव्य आरती का आयोजन किया गया। महादेव घाट धार समिति के अध्यक्ष हनुमान प्रसाद सहित कई सदस्य मौजूद रहे। सभासद ध्रुव कुमार बरनवाल, अनिल कुमार सोनी और पुजारी रवि जायसवाल भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें