बाबा बाजार। प्रकाश पर्व दीपावली की तैयारियों को लेकर शनिवार को मां कामाख्या धाम पर विधायक रामचंद्र यादव व एसडीएम प्रवीण यादव की मौजूदगी में बैठक हुई। बैठक में 29 अक्तूबर को मां कामाख्या धाम पर होने वाले दीपोत्सव को दिव्य और भव्य बनाने पर चर्चा हुई। विधायक ने बताया कि इस बार मां कामाख्या धाम को 1.51 लाख दीपों से रोशन किया जाएगा। दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए समूह की महिलाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, बिजली, राजस्व, स्वास्थ्य, पुलिस व शिक्षा सहित अन्य विभागों के वाॅलंटियरों को लगाया गया। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ल, अधिशासी अधिकारी निखिलेश मिश्र, गन्ना समिति के अध्यक्ष निर्मल शर्मा व तेज तिवारी मौजूद रहे।