फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: राम मंदिर परिसर में लहलहा रही हरियाली

Sun, 26 Oct 2025 10:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
18- राम जन्मभूमि परिसर में विकसित की जा रही हरियाली- ट्रस्ट
विज्ञापन
अयोध्या। राम मंदिर परिसर में चारों ओर हरियाली लहलहा रही है। संगमरमर से सजे प्रांगण के इर्द-गिर्द अब पौधों की कतारें, फूलों की क्यारियां और छायादार वृक्षों की टोलियां वातावरण को ताजगी से भर रही हैं। ट्रस्ट ने मंदिर परिसर के 70 फीसदी भू-भाग को हरा-भरा बनाने की योजना पर तेजी से कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

मंदिर परिसर के दक्षिण दिशा में बन रही पंचवटी अब अपने स्वरूप में उभरने लगी है। भगवान श्रीराम ने अपने वनवास काल में पंचवटी में निवास किया था, उसी भावभूमि को यहां साकार किया जा रहा है। पंचवटी में बेल, पीपल, बरगद, आंवला, अशोक जैसे वृक्ष रोपित किए जा रहे हैं जिनका उल्लेख रामकथा और पुराणों में मिलता है। राम मंदिर के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि 10 एकड़ में पंचवटी को आकार देने का काम 80 फीसदी पूरा हो चुका है। ध्वजारोहण समारोह से पहले परिसर हरियाली से आच्छादित होकर शोभा बढ़ाएगा। बताया कि परिसर में शून्य प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए कचरा निस्तारण के प्लांट लगाए जा रहे है, जिससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने यह भी बताया कि सभागार और कार्यालय भवनों सहित कई अन्य विकास कार्य 25 नवंबर के बाद भी जारी रहेंगे। साथ ही, बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य भी आगे बढ़ता रहेगा। 25 नवंबर के बाद आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर परिसर के अन्य मंदिरों में भी दर्शन की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें