फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: बाइक सवार ने शिक्षिका के चेहरे पर झोंका मिर्च पाउडर, लूट का प्रयास; 24 घंटे बाद भी नहीं दर्ज की FIR

Fri, 24 Jul 2026 08:21 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

लखनऊ के मड़ियांव क्षेत्र में बाइक सवार बदमाश ने शिक्षिका रंगोली उपाध्याय के चेहरे पर मिर्च पाउडर फेंककर लूट का प्रयास किया। शिक्षिका किसी तरह बचकर घर पहुंचीं। घटना के 24 घंटे बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं हुई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
शिक्षिका रंगोली उपाध्याय - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मड़ियांव में बृहस्पतिवार रात बाइक सवार बदमाश ने केशवनगर निवासी शिक्षिका रंगोली उपाध्याय के चेहरे पर मिर्च पाउडर झोंककर लूट का प्रयास। गनीमत रहीं कि वह बच गईं। हैरत की बात यह है कि शिक्षिका को तहरीर दिए 24 घंटे से अधिक हो गए, मगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। रंगोली ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब 10:30 बजे वह आठ वर्षीय बेटे अभियान पांडेय के साथ घर के पास टहल रही थीं। 

विज्ञापन




बेटा साइकिल चला रहा था। आरोप है कि तभी पीछे से एक बाइक से युवक उनके पास पहुंचा मिर्च पाउडर उनके चेहरे पर झोंक कर चला गया। अचानक हुए हमले से चीख पड़ी। कुछ नहीं देख पाने के कारण आरोपी ने लूट का प्रयास किया मगर किसी तरह पीड़िता खुद को बचाते हुए घर में घुस गईं। घटना से अफरा-तफरी मच गई। लोग कुछ कर पाते इससे पहले ही आरोपी वहां से भाग निकला।

गले पर बंधा हुआ था सफेद कपड़ा

घटना स्थल पर मौजूद बेटे अभियान ने बताया कि बाइक सवार ने गले में सफेद रंग का कपड़ा बांध रखा था। इससे उसका चेहरा भी ढका हुआ था। रंगोली ने बताया कि उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी।  पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने की खाना पूर्ति की और व्यस्तता की बात कहते हुए निकल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने तो हमलावर सिर्फ एक होने पर लूट के प्रयास करने की बात से इन्कार कर दिया। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिये आरोपियों की तलाश की जा रही है।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें