फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: महिला हॉकी में लखनऊ मंडल ने जीता खिताब

विज्ञापन
डाभासेमर स्टेडियम में हॉकी प्रतियोगिता में शॉट लगातीं ​​खिलाड़ी। - फोटो : डाभासेमर स्टेडियम में हॉकी प्रतियोगिता में शॉट लगातीं ​​खिलाड़ी।
विज्ञापन
अयोध्या। महिला खेल समारोह वर्ष के अंतर्गत खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार 16 से 18 दिसंबर तक आयोजित प्रदेश स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह बृहस्पतिवार को सम्पन्न हुआ।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में अयोध्या मंडल ने प्रयागराज मंडल को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। अयोध्या की ओर से प्रतिमा ने 2 जबकि विभा, श्रद्धा और नैन्सी ने 1-1 गोल दागे। दूसरे सेमीफाइनल में लखनऊ मंडल ने स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर को पेनाल्टी शूट आउट में 6-5 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में लखनऊ मंडल ने कड़े संघर्ष के बाद अयोध्या मंडल को 1-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
लखनऊ मंडल की ओर से खुशी राठौर ने निर्णायक गोल किया। अयोध्या मंडल उपविजेता रही। समापन अवसर पर मुख्यअतिथि के रुप में जिला अध्यक्ष भाजपा संजीव कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि व अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा खेल एक ऐसा माध्यम है जो सिखाता है कि हमे कभी हार नहीं मानना चाहिए। सरकार निरंतर खिलाड़ियों को मंच प्रदान कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अनिमेष सक्सेना की ओर से अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश वू-शू संघ के सचिव मनीष कक्कड़ व जिला हॉकी संघ के सचिव परमेन्द्र सिंह को भी पुष्पगुच्छ दिया गया। सहायक प्रशिक्षक कुलदीप श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि को बैज लगाकर स्वागत किया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दिया। इस अवसर पर उपक्रीड़ाधिकारी शकील अहमद अंसारी, अनुपम शुक्ला, रोहित त्रिपाठी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें