फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: वकालत न करने वाले अधिवक्ताओं की जारी की जाएगी सूची

Mon, 22 Sep 2025 09:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
41- फैजाबाद बार एसोसिएशन अयोध्या के सामान्य सदन की बैठक में मौजूद पदा​धिकारी व अ​धिवक्ता- संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। फैजाबाद बार एसोसिएशन अयोध्या की ओर से वकालत न करने वाले अधिवक्ताओं की सूची जारी की जाएगी। इससे फर्जी वकीलों पर नकेल कसी जा सकेगी। बार एसोसिएशन के सामान्य सदन की बैठक में इस प्रस्ताव पर सहमति बन गई है।
विज्ञापन


एल्डर्स कमेटी के पूर्व चेयरमैन श्रवण मिश्र, वरिष्ठ अधिवक्ता सईद खान, राजीव पांडेय व अवधेश यादव की ओर से आपराधिक गतिविधियों व वकालत न करके दूसरा काम करने वाले वकीलों की सूची बनाए जाने के संबंध में दिए गए प्रार्थना पत्र पर सोमवार को वकालतखाना में हंगामेदार बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह ने की।

बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता श्रवण मिश्र, पूर्व अध्यक्ष बब्बन प्रसाद चौबे, कालिका प्रसाद मिश्र, विजय बहादुर सिंह, संजीव दुबे, पारस नाथ पांडेय, सूर्यभान वर्मा, राजकुमार खत्री, प्रियनाथ सिंह, जेपी तिवारी, पूर्व उपाध्यक्ष सौरभ मिश्र, राजीव पांडेय, राधेश्याम मिश्र, पूर्व मंत्री राम शंकर यादव, पूर्व कोषाध्यक्ष राज कपूर सिंह, वाईवी मिश्र, शैलेंद्र जायसवाल, अनुराग श्रीवास्तव, त्रिलोकी नाथ दुबे व सोमनाथ तिवारी सहित अन्य अधिवक्ताओं ने संघ का सदस्य बनाए जाने के बाद वकालत न करने वालों की छटनी किए जाने पर सहमति जताई। कुछ अधिवक्ताओं ने वकीलों की कचहरी में उपस्थिति के लिए बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज करने की व्यवस्था लागू करने की मांग की।
विज्ञापन



बार अध्यक्ष ने बताया कि सदस्य बनाए जाने के बाद वकालत न करने वाले अधिवक्ताओं की सूची बनाए जाने के लिए कमेटी बनाई जाएगी। कमेटी ऐसे वकीलों की जांच करेगी, जो संघ में पंजीयन कराने के बाद दूसरा व्यवसाय करते हैं। कमेटी गठन की सूचना 25 सितंबर की बैठक में दी जाएगी। बैठक में महामंत्री गिरीश तिवारी, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र मिश्र, राजीव तिवारी, एल्डर्स कमेटी के पूर्व चेयरमैन शैलेश पांडेय, अधिवक्ता राजेश उपाध्याय, विपिन मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें