फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, कीचड़ ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

Sun, 19 Jul 2026 08:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
परिक्रमा मार्ग कारसेवक पुरम में बारिश से बचने का प्रयास करतीं युवती।
विज्ञापन
अयोध्या। शहर में रविवार को दिनभर रुक-रुककर हुई रिमझिम बारिश ने लोगों को उमस से राहत दिलाई और मौसम सुहाना हो गया। हालांकि, बारिश के साथ ही शहर के कई इलाकों में कीचड़ ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। सड़कों पर पानी इकट्ठा और जगह-जगह कीचड़ होने से राहगीरों व वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सबसे अधिक दिक्कत बेनीगंज मार्ग पर देखने को मिली। सड़क पर कई जगह पानी जमा होने से दोपहिया वाहन चालकों को फिसलन के कारण विशेष सावधानी बरतनी पड़ी। इसके अलावा देवकाली, वजीरगंज जप्ती, जनौरा, नाका और आसपास के क्षेत्रों में भी लोग परेशान हुए। मुख्य मार्गों पर भी कई जगह सड़क किनारे पानी जमा होने से लोगों को कठिनाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें