फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: तुलसी स्मारक भवन में जल्द मिलेगी लिफ्ट की सुविधा

Thu, 09 Oct 2025 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
31- तुलसी स्मारक भवन का निरीक्षण करते संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री- सूचना विभाग
विज्ञापन
अयोध्या। संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह और प्रमुख सचिव संस्कृति पर्यटन धर्मार्थ कार्य अमृत अभिजात ने अंतरराष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान के मुख्य कार्यालय तुलसी स्मारक भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं विकसित करने का निर्देश दिया। भवन में लिफ्ट की सुविधा जल्द से जल्द करने को कहा, ताकि बुजुर्ग व दिव्यांग श्रद्धालु भी आसानी से दूसरे तल तक जा सके और रामलीला का मंचन देख सकें। इसके अलावा नित्य रामलीला के प्रेक्षागृह, पुस्तकालय सहित भवन में वातानुकूलन की सुविधा विकसित करने के निर्देश दिए। पुस्तकालय के डिजिटलाइजेशन, अग्निशमन और सीसीटीवी आदि लगाने के लिए आगणन प्रस्तुत करने को कहां। निरीक्षण के दौरान महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी , विधायक चंद्रभानु पासवान, विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान, निदेशक जयेंद्र कुमार, पर्यटन अधिकारी बृजपाल सिंह, संस्थान के सलाहकार आशुतोष द्विवेदी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें