अयोध्या। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे और रामलला के दरबार में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने हनुमंतलला के दरबार में भी हाजिरी लगाई। यहां पुजारी हेमंत दास ने उनका अभिनंदन किया। इससे पहले एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मैं नहीं आ सका था। इसलिए रामलला सरकार के दर्शन करने आया हूं। रामलला अब भव्य मंदिर में विराजमान हो चुके हैं, यह हर्ष का विषय है।