फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News : दुष्कर्म पीड़िता को धमकाने के आरोपी नगर पंचायत अध्यक्ष का निरस्त होगा असलहे का लाइसेंस

Tue, 20 Aug 2024 01:29 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या

सार

कोतवाली नगर पुलिस को पूर्व मंत्री पवन पांडेय के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष की फोटो भी मिल गई है। यह फोटो उसी दिन सोशल मीडिया पर अपलोड की गई थी। अब कोतवाली नगर पुलिस ने नगर पंचायत अध्यक्ष पर शिकंजा कस दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या के भदरसा क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता किशोरी को धमकी देने के मामले में नामजद नगर पंचायत अध्यक्ष और समाजवादी पार्टी के नेता राशिद खान के असलहे का लाइसेंस अब निरस्त किया जाएगा। इसके लिए कोतवाली नगर पुलिस ने आरोपी नगर पंचायत अध्यक्ष के आवास पर नोटिस चस्पा कर दी है।

विज्ञापन


इसके पहले पुलिस की ओर से पीड़िता और उसके परिवार को धमकाने के आरोपी नगर पंचायत अध्यक्ष को बयान देने के लिए नगर कोतवाली में तलब किया गया था। इसकी भी नोटिस आरोपी के घर पर चस्पा की गई थी। जिस दिन नगर पंचायत अध्यक्ष को कोतवाली नगर में बयान दर्ज करने के लिए बुलाया गया था, पुलिस को जानकारी मिली है कि उस दिन वे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और अखिलेश यादव की सरकार में राज्य मंत्री रहे तेज नारायण पांडेय उर्फ पवन के साथ समाजवादी पार्टी से जुड़ी एक नेत्री के प्रतिष्ठान के उद्घाटन समारोह में शामिल थे।

कोतवाली नगर पुलिस को पूर्व मंत्री पवन पांडेय के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष की फोटो भी मिल गई है। यह फोटो उसी दिन सोशल मीडिया पर अपलोड की गई थी। अब कोतवाली नगर पुलिस ने नगर पंचायत अध्यक्ष पर शिकंजा कस दिया है। अभी हाल ही में कुमारगंज में कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी भदरसा के इस दुष्कर्म प्रकरण की चर्चा की थी। इस प्रकरण में समाजवादी पार्टी के भदरसा नगर अध्यक्ष मुईद खान मुख्य आरोपी है। उसके बेकरी को सीएम योगी की सख्ती के बाद बुलडोजर कार्रवाई के तहत ध्वस्त किया जा चुका है। इसके अलावा भदरसा नगर पंचायत क्षेत्र में जिला प्रशासन की ओर से सरकारी भूमि पर बड़े पैमाने पर किए गए अवैध कब्जों को चिन्हित किया गया है लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक इन कब्जों को हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। भदरसा में एक प्राथमिक विद्यालय की जमीन पर भी बड़े पैमाने पर कब्जा है। इसकी पैमाईश हो चुकी है लेकिन पता नहीं किन वजहों से जिला प्रशासन और सोहावल तहसील प्रशासन कार्रवाई करने से पीछे हट रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें