फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: मीरनघाट में दिखा तेंदुआ, लगाया पिंजरा

Mon, 28 Sep 2026 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। सैन्य क्षेत्र के मीरनघाट स्थित इटीआर रेंज में तेंदुए की चहलकदमी से लोगों में दहशत बढ़ गई है। शनिवार रात तेंदुआ आबादी के पास एक दीवार पर बैठा दिखाई दिया। इसका वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग की टीम ने मौका का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

तेंदुए को पकड़ने के लिए यहां पिंजरा लगाया गया। तेंदुआ जिस स्थान पर दिखाई दिया, उसके सामने लोग रहते हैं। वन क्षेत्राधिकारी सदर क्षेत्र रत्नेंद्र त्रिगुणायत ने बताया कि वन विभाग की टीम तेंदुए की गतिविधि पर नजर रख रही है। पिंजरा लगाने के साथ लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें