फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: मीरनघाट में तीसरे दिन भी तेंदुए की दहशत

Mon, 28 Sep 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। शहर से सटे कैंट क्षेत्र के मीरनघाट में तेंदुए की आमद से तीसरे दिन भी दहशत का माहौल है। रिहायशी इलाके के नजदीक तेंदुए की मौजूदगी से लोग सहमे हुए हैं। दो दिन पहले पूर्व चौकी मीरनघाट के बगल स्थित खंडहर के पास तेंदुए ने एक बछड़े का शिकार किया था। इसके बाद से इलाके में तेंदुए की गतिविधियां बनी हुई हैं। कैंट क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित स्कूल के नजदीक भी तेंदुआ देखे जाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन




स्थानीय लोगों के मुताबिक दिखाई दिया तेंदुआ वयस्क है। लगातार रिहायशी क्षेत्र के आसपास उसकी मौजूदगी से लोगों में भय बना हुआ है। हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक तेंदुए ने किसी व्यक्ति पर हमला नहीं किया है और न ही किसी तरह की जनहानि हुई है।

तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की ओर से अब तक एक स्थान पर ही पिंजरा लगाए जाने की जानकारी है। जिस इलाके में तेंदुआ देखा गया है, वहां लोगों की आवाजाही भी जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि संभावित खतरे को देखते हुए संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाने के साथ लोगों को सतर्क करने के इंतजाम भी किए जाने चाहिए। सदर क्षेत्र के वन क्षेत्राधिकारी रत्नेंद्र त्रिगुणायत ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है। लगातार सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें