भेलसर। रुदौली तहसील के अधिवक्ताओं ने पूर्व महामंत्री संतोष पांडेय की भूमि पर न्यायालय के स्थगनादेश के बावजूद हो रहे निर्माण कार्य के विरोध में बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम से निर्माण तुरंत रोकने की मांग की और तहसील परिसर में धरना दिया।
अधिवक्ताओं ने एसडीएम संतोष कुमार के तीन बजे तक का समय देने पर असहमति जताई। इसके बाद उन्होंने तहसील परिसर में नारे लगाते हुए विरोध जुलूस निकाला। बार एसोसिएशन अध्यक्ष चौधरी अजीमुद्दीन एडवोकेट की अध्यक्षता में सैकड़ों अधिवक्ता तहसील भवन के गेट पर धरने पर बैठ गए। धरना स्थल पर हुई सभा में संतोष पांडेय ने निर्माण कार्य को ध्वस्त करने की मांग की। चौधरी अजीमुद्दीन एडवोकेट ने कहा कि अधिवक्ता अलगू प्रसाद के मामले में भी आदेश के बाद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मामले का निस्तारण नहीं हुआ तो सभी अधिवक्ता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता अब्दुल हई खां ने किया।
इस अवसर पर कई वक्ताओं ने अपनी बात रखी। इनमें साहब सरन वर्मा, गोरख नाथ तिवारी, हरी नारायण यादव और ओम प्रकाश मिश्र प्रमुख थे। विरोध प्रदर्शन में अब्दुल जब्बार, शिव वरदान तिवारी, कुलभूषण यादव, राम भोला तिवारी, गया, रवींद्र तिवारी, शंकर कश्यप, प्रमोद द्विवेदी, सतींद्र प्रकाश शास्त्री, रमेश तिवारी, बालेंदु सिंह, नरेंद्र मिश्र, अजय कुमार तिवारी, संतराम रावत, दाता राम, राम रतन यादव, वेद प्रकाश तिवारी, विनोद कुमार लोधी, अमर सिंह यादव, रामेश्वर पिंटू, रमेश सिंह और अमरेश यादव सहित कई अन्य अधिवक्ता उपस्थित थे।