फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: विकसित भारत पर भाषण में कृशिका रहीं अव्वल

Sun, 04 Oct 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में विकसित भारत की संकल्पना पर हुई भाषण प्रतियोगिता में बीसीए पंचम सेमेस्टर की कृशिका रस्तोगी ने प्रथम स्थान हासिल किया। बीसीए तृतीय सेमेस्टर के आशुतोष सिंह दूसरे और बीसीए प्रथम सेमेस्टर की संध्या शुक्ला तीसरे स्थान पर रहीं। व्यवसाय प्रबंध एवं उद्यमिता विभाग की ओर से रविवार को कमेटी हॉल में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विकसित भारत के रास्ते और उसकी चुनौतियों पर अपने विचार रखे।
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने अपने भाषण में शिक्षा, तकनीकी नवाचार, पर्यावरण संरक्षण, रोजगार, उद्यमिता और सामाजिक विकास जैसे मुद्दे उठाए। कार्यक्रम में प्रकृति संरक्षण को विकसित भारत की बुनियाद के रूप में सामने रखा गया। मुख्य वक्ता इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के निदेशक प्रो. हिमांशु शेखर सिंह ने कहा कि विकसित भारत का मतलब सिर्फ आर्थिक प्रगति नहीं है।

अध्यक्षता करते हुए विभागाध्यक्ष प्रो. शैलेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में तार्किक सोच, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ राष्ट्रीय विषयों की समझ विकसित करती हैं। डॉ. कपिल देव और डॉ. प्रवीण कुमार राय ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में डॉ. संजीत कुमार पांडेय, पवन कुमार, पावनी रस्तोगी, डॉ. अंशुमान पाठक और डॉ. आशुतोष पांडेय समेत बड़ी संख्या में शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें