फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: कृपाशंकर अध्यक्ष व गोरखनाथ बने मंत्री

Sat, 16 May 2026 09:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
सिविल लाइन ​स्थित एक होटल में अ​धिवेशन के बाद मौजूद पदा​धिकारी।
विज्ञापन
अयोध्या। डिप्लोमा फार्मासिस्ट राज्यपत्रित अधिकारी एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन शुक्रवार को सिविल लाइन स्थित एक होटल में हुआ। इस अधिवेशन में एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का निर्विरोध चुनाव किया गया, जिसमें कृपाशंकर चौधरी को अध्यक्ष और गोरखनाथ वर्मा को मंत्री चुना गया।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी मंडलीय सचिव नरेंद्र वर्मा की देखरेख में पदाधिकारियों के नाम की घोषणा हुई। सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध चुनाव किया गया। देशराज सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनिल कुमार को संगठन मंत्री और रामेश्वर शुक्ला को उपाध्यक्ष बनाया गया। राम गोपाल संयुक्त मंत्री, राम बौद्ध वर्मा कोषाध्यक्ष और विनय गौतम संप्रेक्षक चुने गए। सेवानिवृत्त मुख्य फार्मासिस्ट आरके सिंह, जेपी जायसवाल, विनोद त्रिपाठी और शंकर यादव को संरक्षक चुना गया। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर संजीव कुमार गुप्ता, सर्वेश कुमार श्रीवास्तव, बलराम वर्मा, विजय प्रकाश वर्मा, सुनील श्रीवास्तव, सोनिल तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें