22- रामलला के दरबार में पत्नी संग मौजूद कलाकार किकू शारदा- सोशल मीडिया
अयोध्या। मशहूर टीवी कलाकार कीकू शारदा परिवार संग रविवार की शाम अयोध्या पहुंचे। उन्होंने रामलला व राम परिवार के दरबार में हाजिरी लगाई। इसके अलावा हनुमानगढ़ी, कनक भवन में दर्शन-पूजन किया। पत्नी संग सरयू तट पर पूजा-अर्चना कर मां सरयू की महाआरती उतारी। रामलला के दर्शन कर वे निहाल नजर आए। कहा कि अयोध्या आस्था की प्रधान केंद्र है। यहां आकर अच्छा लगा, यहां की धार्मिकता प्रभावित करती है। अयोध्या बहुत ही सुंदर व पवित्र नगरी है, यहां आना सौभाग्य की बात है।