फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: ट्यूशन के लिए जा रही आठ वर्षीय बालिका का अपहरण

Fri, 24 Jul 2026 08:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
सोहावल। रौनाही क्षेत्र के कपासी गांव में बृहस्पतिवार शाम आठ वर्षीय बालिका का अपहरण कर लिया गया। अपहरणकर्ता महिला उसे कार से ले जा रही थी लेकिन परशुरामपुर रेलवे क्रॉसिंग पर जाम में फंस गई। लोगों को आता देख महिला बालिका को छोड़कर भाग गई, जिससे बालिका सुरक्षित बच गई।
विज्ञापन


मानसी नाम की यह बालिका गांव में ही एक शिक्षक के घर पढ़ने जा रही थी। एक महिला ने उसे खुद को शिक्षक बताकर बहलाने का प्रयास किया। आरोप है कि जब मानसी नहीं मानी, तो महिला ने उसके मुंह पर रसायन डालकर उसे अचेत कर दिया। गांव के बाहर खड़ी अपनी कार में डालकर ले गई। बालिका के हाथ पीछे बंधे थे। परशुरामपुर रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से कार जाम में फंस गई। कार में बालिका के हाथ-पैर मारने से आसपास के लोगों को शक हुआ। महिला ने खुद को फंसता देख बालिका को कार से उतारा। फाटक खुलते ही वह वाहन सहित भाग निकली।

होश में आने पर परशुरामपुर के प्राथमिक शिक्षकों ने मानसी को उसके घर पहुंचाया। शुक्रवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। थाना प्रभारी रतन शर्मा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। उन्होंने कहा कि रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों को जल्द पकड़ा जा सकता है। इस घटना के बाद बच्चों की सुरक्षा को लेकर क्षेत्र में भय का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें