फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: खिहारन और रुदौली की टीमों ने जीते लीग मैच

Mon, 05 Jan 2026 09:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
19- केपीएल सीजन-5 क्रिकेट प्रतियोगिता का मैन ऑफ द मैच पुरस्कार देते आयोजक- संवाद
विज्ञापन
मिल्कीपुर। करमडांडा में चल रही केपीएल सीजन-5 क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोमवार को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। इसमें एपीएस खिहारन और वज्र इलेवन रुदौली ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन


पहले मुकाबले में एपीएस खिहारन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में आठ विकेट खोकर 96 रन बनाए। जवाब में राइजिंग इलेवन काजीसराय की टीम 10 ओवरों में सात विकेट पर 87 रन ही बना सकी और नौ रन से मैच हार गई। इस मैच में शानदार गेंदबाजी के लिए मोहम्मद शाहबाज को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जिन्होंने दो ओवर में 16 रन देकर तीन विकेट लिए।


दूसरे मुकाबले में वज्र इलेवन रुदौली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। गोठवारा की टीम 4.3 ओवर में मात्र 27 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए वज्र इलेवन रुदौली ने तीन ओवर में दो विकेट खोकर आसानी से 28 रन बना लिए और यह मुकाबला आठ विकेट से जीत लिया। रुदौली के गौरव को उनके बेहतरीन प्रदर्शन दो ओवर में तीन रन देकर चार विकेट के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन


आयोजक नवीन खान, निरंजन यादव व रोहित शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करने वाले दोनों खिलाड़ियों को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया। कमेंटेटर की भूमिका शिवा यादव व बंटी श्रीवास्तव ने निभाई, जबकि स्कोरिंग का काम विजय दुबे ने किया। अंपायर की भूमिका रमन ओझा व मो. सलमान ने निभाई। इस अवसर पर बबलू खान, सोनू वाडियार, वसीम खान, अजय यादव, डॉ. सौरभ तिवारी व अश्वनी यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें