फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विवि को स्वच्छ रखना हम सबकी जिम्मेदारी : कुलपति

Sat, 23 May 2026 09:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
स्वच्छता अ​भियान में जुटे विद्यार्थी।
विज्ञापन
कुमारगंज। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में शनिवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व कुलपति डॉ. पीएस. प्रमाणिक ने किया, जिसमें विश्वविद्यालय के सभी प्रमुख सदस्य शामिल हुए।
विज्ञापन


कुलपति के नेतृत्व में अधिष्ठाता, निदेशक, शिक्षक, कर्मचारी और एनसीसी व एनएसएस के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सफाई अभियान नेहरू पुस्तकालय, मात्स्यिकी प्रक्षेत्र, गेट नंबर दो, अनोमा छात्रावास से खेल मैदान तक और कालिंदी, वरुणा एवं ब्रह्मपुत्र छात्रावास जैसे विभिन्न स्थानों पर चलाया गया। डॉ. प्रमाणिक ने इस दौरान कहा कि स्वास्थ्य के लिए पर्यावरण का संरक्षण और साफ-सफाई अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विश्वविद्यालय को स्वच्छ रखने को सभी की सामूहिक जिम्मेदारी बताया। कुलपति ने छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे अपनी पढ़ाई के साथ-साथ अपने छात्रावास के आसपास के पर्यावरण को भी स्वच्छ बनाए रखें। अभियान के सफल समापन के बाद कुलपति ने सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को मिठाई भी वितरित की।
यह स्वच्छता अभियान छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. डी. नियोगी के संयोजन में आयोजित किया गया। इसमें समस्त अधिष्ठाता, निदेशक, इंजीनियर, छात्रावास अधीक्षक, सह छात्रावास अधीक्षक, शिक्षक और कर्मचारी शामिल हुए। एनसीसी और एनएसएस के छात्र-छात्राओं ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। इस सामूहिक प्रयास से विश्वविद्यालय परिसर की साफ-सफाई सुनिश्चित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें