17- सिर पर ज्वार की बोरी रखकर रामलला के दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु का स्वागत करते गोपाल राव व अन
अयोध्या। राम मंदिर में रामलला के प्रति भक्ति के विविध रंग नजर आते हैं। शुक्रवार को सिर पर ज्वार से भरी 55 किलो की बोरी रखकर एक श्रद्धालु रामलला के दर्शन करने पहुंच गया। ट्रस्ट ने न सिर्फ श्रद्धालु को सुगम दर्शन कराया बल्कि उसकी भक्ति की भी सराहना की। श्रद्धालु ने ज्वार की बोरी रामलला को समर्पित की गई। जगद्गुरु रामानंदाचार्य द्वार पर गोपाल राव, डॉ. चंद्रगोपाल पांडेय, सोम शंकर, मयंक पांडेय व सुभाष सिंह ने माल्यार्पण कर श्रद्धालु का दर्शन किया। कर्नाटक राज्य के विजयपुर जिले के बड़गापुर निवासी केदार लिंग ने पैदल अयोध्या यात्रा तीन जनवरी को शुरू की थी। वे शुक्रवार को 40 दिन बाद लगभग 15000 किलोमीटर की दूरी तय कर अयोध्या पहुंचे। उनके साथ चार अन्य लोगों में एक नूर अहमद भी हैं। बाकी तीन रेवण सिद्धप्पा, अरविंद व विवेकानंद हैं। दर्शन के बाद केदार लिंग ने कहा कि उन्होंने श्रीराम से गोरक्षा की प्रार्थना की है।