फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: कौशलपुरी कॉलोनी के सफाई सुपरवाइजर को हटाया

विज्ञापन
26- नगर निगम कार्यालय में जनसुनवाई करते महापौर व नगर आयुक्त- नगर निगम
विज्ञापन
अयोध्या। महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने कौशलपुरी वार्ड की विष्णुपुरी कॉलोनी में सफाई व्यवस्था खराब होने की शिकायत मिलने पर सफाई सुपरवाइजर और निरीक्षक को फटकार लगाई। सफाई सुपरवाइजर को तत्काल हटाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कर्मचारियों को मुख्य मार्गों के अलावा कॉलोनी और गलियों में सफाई पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी।
विज्ञापन


महापौर जन शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए नगर निगम कार्यालय में मंगलवार को आयोजित संभव कार्यक्रम में जनसुनवाई कर रहे थे। इस दौरान कुल 16 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इसमें से 12 का तुरंत समाधान कराया गया। जबकि चार प्रकरण गली और नाली निर्माण से जुड़े थे। इसकी जांच कर एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए।


इस मौके पर सड़क, नाली, गली के निर्माण, मार्ग प्रकाश व्यवस्था के साथ जलापूर्ति और सफाई को लेकर शिकायतें आईं। नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र संबंधी प्रकरण की जांच कर जल्द जारी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


इस मौके पर अपर नगर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ, भरत भार्गव, सुमित कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरएम शुक्ल, निर्माण खंड के सहायक अभियंता भारत सिंह वर्मा व राजपति यादव, सुभाष त्रिपाठी, अशोक गुप्त व नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडेय मौजूद रहे।
कौशलपुरी वार्ड में 12 को जनसमस्याएं जानेंगे महापौर

नगर निगम की टीम के साथ 12 दिसंबर को महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी कौशलपुरी वार्ड का भ्रमण कर सफाई, पेयजल, पार्कों, नालियों और गलियों की स्थिति देखेंगे। इस दौरान जनसुनवाई कर समस्याओं का समाधान भी कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें