फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: प्राण प्रतिष्ठा से पहले निकाली जाएगी कलश यात्रा

Sat, 24 May 2025 09:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। राम मंदिर के पहले तल पर राम दरबार समेत परकोटा और सप्त मंडपम के मंदिरों में मूर्तियों के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। तीन से पांच जून तक प्राण प्रतिष्ठा समारोह का भव्य आयोजन होगा। इससे पहले दो जून को कलश यात्रा भी निकाली जाएगी। इस कलश यात्रा में शहर के आम लोग भी शामिल हो सकेंगे। कलश यात्रा में पीले वस्त्र में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल होंगी।
विज्ञापन


कलश यात्रा दो जून की सुबह सात बजे सरयू तट से निकलेगी और विभिन्न मार्गों से होते हुए राम मंदिर पहुंचेगी। इससे पहले सरयू तट पर पूजन-अर्चन व अभिषेक का कार्यक्रम होगा। इसके बाद महिलाएं कलश में सरयू जल भरकर मुख्य मार्ग से होते हुए हनुमानगढ़ी से गुजरते हुए राम मंदिर में प्रवेश करेंगी। कलश यात्रा में शामिल होने वाले परिवारों की सूची विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता बनाने में जुटे हुए हैं।

ऐसे परिवार जिनको कलश यात्रा में शामिल होना है, उनका नाम व पता नोट किया जा रहा है। प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठानके पहले दिन पंचांग पूजन होगा। भगवान के विग्रह का जलाभिषेक सरयू जल सहित अन्य द्रव्यों के माध्यम से किया जाएगा। पांच जून को एक साथ 14 मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। ट्रस्ट की ओर से मंदिर परिसर में पालकी यात्रा भी निकालने की तैयारी है। इसमें देव विग्रह को पालकी पर सवार कर राम मंदिर की परिक्रमा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें