फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: आठ आरोपियों की न्यायिक अभिरक्षा 21 तक बढ़ी

Fri, 18 Sep 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में गिरफ्तार आठ आरोपियों की न्यायिक अभिरक्षा 21 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम कोर्ट में सभी आरोपियों को पेश किया गया।
विज्ञापन

विशेष न्यायाधीश रजत वर्मा ने अभियोजन की मांग पर यह अवधि महज तीन दिन के लिए बढ़ाई। आरोपी 26 जून से जेल में हैं। 85 दिनों से अधिक समय से मंडल कारावास में हैं। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अनुसार, विवेचक को 90 दिन के भीतर आरोप पत्र दाखिल करना अनिवार्य है। यह अवधि 23 सितंबर को पूरी हो रही है। यदि इस तारीख तक आरोप पत्र दाखिल नहीं होता है, तो आरोपियों को स्वतः जमानत मिल सकती है।

25 जून को हुई थी आरोपियों की गिरफ्तारी
आठों आरोपियों को 25 जून को गिरफ्तार किया गया था। उन्हें 26 जून को रिमांड मजिस्ट्रेट निवेदिता सिंह के समक्ष पेश किया गया था। तब से उनकी न्यायिक अभिरक्षा कई बार बढ़ाई जा चुकी है। अदालत ने 18 सितंबर को विधि व्यवस्था को देखते हुए मात्र तीन दिन की रिमांड मंजूर की। विवेचक के पास आरोप पत्र दाखिल करने के लिए अब केवल पांच दिन शेष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें