फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: स्कूल में प्रधानाध्यापिका और शिक्षामित्र से गहने ठगे

Fri, 15 May 2026 10:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर। परिषदीय विद्यालय की प्रधानाध्यापिका और एक शिक्षामित्र टप्पेबाजी का शिकार हो गई। दो अज्ञात युवकों ने गहने साफ करने के बहाने उनसे आभूषण ठग लिए। कोतवाली पुलिस ने प्रधानाध्यापिका की तहरीर पर दो अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन




हैदरगंज थाना क्षेत्र के माझा सोनौरा निवासी पूनम गुप्ता बीकापुर शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय महमद भारी में प्रधानाध्यापिका हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 12 मई को भोजन अवकाश के दौरान वह शिक्षामित्र सुशीला देवी के साथ भोजन कर रही थीं। तभी बाइक से दो युवक विद्यालय कक्ष में आए और प्रोडक्ट एवं गहने की सफाई की बात करने लगे। उस समय सहायक अध्यापक राहुल प्रजापति भी विद्यालय में मौजूद थे, लेकिन वे स्कूल के बाहर खेल रहे बच्चों की देखरेख करने चले गए थे। युवकों ने पूनम गुप्ता की दो अंगूठी और सुशीला देवी के कान की दो बाली पाउडर से साफ कीं। गहनों को एक पीली पन्नी में पाउडर सहित रखकर कहा कि इसे थोड़ी देर बाद निकालना क्योंकि इसमें केमिकल है। इसके बाद दोनों युवक चले गए।



थोड़ी देर बाद जब उन्होंने पन्नी खोलकर देखी तो जेवर गायब थे और केवल पाउडर बचा था। ठगी का एहसास होने पर उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें