फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: चढ़ावा चोरी पर जनकपुर चिंतित, राम मंदिर को भेजे थे बहुमूल्य उपहार

Wed, 01 Jul 2026 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जनकपुर, नेपाल के लोग अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी की घटना से चिंतित हैं। उन्होंने श्रीराम को बहुमूल्य उपहार भेजे थे, जिसे वे अपनी बेटी-दामाद के घर में चोरी मान रहे हैं। सोशल मीडिया पर प्रसारित एक इंटरव्यू में जानकी मंदिर के महंत राम तपेश्वर दास ने बताया कि श्रीराम की ससुराल से कई उपहार भेजे गए थे। शिलान्यास के समय पांच किलो चांदी का ईंट राम मंदिर ट्रस्ट को दिया गया था। यह ईंट विश्व हिंदू परिषद के राजेंद्र पंकज को सौंपा गया था। नेपाल से 21 और 18 टन की दो शालिग्राम शिलाएं भी अयोध्या लाई गई थीं। इस यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया था। प्राण प्रतिष्ठा के समय एक ट्रक भरकर उपहार राम मंदिर ट्रस्ट को सौंपे गए थे। इन उपहारों को लेकर दो हजार लोग नेपाल से अयोध्या गए थे। महंत राम तपेश्वर दास ने बताया कि सभी जनकपुर वासी इस घटना से बहुत दुखी हैं। वे चाहते हैं कि दोषियों को जल्द पकड़ा जाए। वर्तमान में नेपाल से लाई गई शालिग्राम शिलाओं का सेवा-पूजन राम सेवकपुरम में हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें