फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: बड़े सियासी नेताओं के करीबी रहे जगजीवन बाबू

Sat, 03 Feb 2024 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। पूर्व विधान परिषद सदस्य जगजीवन बाबू का 76 साल की अवस्था में लखनऊ में निधन हो गया। वह पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के सहयोगी और मुलायम सिंह यादव के निजी सचिव और पूर्व सीएम अखिलेश यादव के ओएसडी रह चुके हैं। उनके तीन बेटे हैं। उनके निधन पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया। इनका अंतिम संस्कार भैसा कुंड लखनऊ में किया गया।
विज्ञापन

उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सपा के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री विधायक अवधेश प्रसाद, पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन, जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव, विधायक अभय सिंह, पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री अमृत राजपाल श्रीराम यादव आदि पहुंचे थे। सपा प्रदेश महासचिव व पूर्व विधायक जयशंकर पांडे, पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव, पूर्व एमएलसी हीरालाल यादव, प्रत्याशी रहे हाजी फिरोज खान गब्बर, महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, जिला महासचिव बख्तियार खान, महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम, विधानसभा अध्यक्ष रक्षा राम यादव, प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव आदि ने भी शोक संवेदना व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें