फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: शोधार्थियों में जिज्ञासा का होना जरूरीः प्रो. पुनीत

Fri, 26 Apr 2024 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। डाॅ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल ने बृहस्पतिवार को रिसर्च मेथडोलॉजी विषय पर एक दिवसीय वेबिनार का आयोजन किया। मुख्य वक्ता लखनऊ विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग के प्रो. पुनीत कुमार ने शोध के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शोध के लिए जिज्ञासा होना बहुत जरूरी है। इस दौरान छात्रों को शोध की बारीकियों को समझाने के साथ पुरानी गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व से भी अवगत कराया। कार्यक्रम में रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल के निदेशक प्रो. एसके ने कहा कि शोध की हर क्षेत्र में उपयोगिता है।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. गीतिका श्रीवास्तव ने किया व डॉ. रवींद्र भारद्वाज ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इसमें विश्वविद्यालय के शिक्षक, शोध छात्र-छात्राओं के साथ अन्य संस्थानों के शोधार्थियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें