फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को मोबाइल व सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों से बचाना जरूरी: राज्यपाल

Sun, 28 Jun 2026 10:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
अवध विवि में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले छोटे बच्चों को दुलारतीं राज्यपाल आनंदी बे
विज्ञापन
अयोध्या। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा है कि बच्चों को मोबाइल और सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों से बचाकर भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों एवं महापुरुषों के आदर्शों से जोड़ना आवश्यक है। विकसित भारत-2047 के लक्ष्य की प्राप्ति में मातृशक्ति की सक्रिय एवं प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करना समय की आवश्यकता है। वह अवध विश्वविद्यालय में रविवार को आयोजित मातृशक्ति कॉन्क्लेव में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रही थीं। इसमें मां-बेटी संवाद के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तीकरण पर भी मंथन किया गया।
विज्ञापन

राज्यपाल ने कहा कि मातृशक्ति कॉन्क्लेव जैसे आयोजन समाज में सकारात्मक परिवर्तन के प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को आवश्यक बताया। राज्यपाल ने माताओं से अपनी बेटियों को एचपीवी वैक्सीन लगवाने की अपील की। उन्होंने 30 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच और कैंसर स्क्रीनिंग कराने का सुझाव दिया। गर्भवती महिलाओं के पोषण, बच्चों के नियमित टीकाकरण और संतुलित आहार को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया गया। किशोरियों को उच्च शिक्षा प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनने तथा गलत संगति से दूर रहने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से 200 बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन तथा दस बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई गई।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिए स्मार्टफोन व नियुक्ति पत्र
राज्यपाल ने आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की नियमित सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। कार्यकर्ताओं के नियमित प्रशिक्षण और सतत निगरानी को भी महत्वपूर्ण बताया गया। विद्याशक्ति पहल के अंतर्गत पांच स्वयं सहायता समूहों को पुस्तकें प्रदान की गईं। पांच आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन और सात आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए।
विज्ञापन


नियमित मां-बेटी संवाद कार्यक्रम आयोजित करने का सुझाव
जिला प्रशासन की ओर से आंगनबाड़ी केंद्रों में रसोई व्यवस्था सुदृढ़ करने और बच्चों को गर्म एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने की राज्यपाल ने सराहना की। जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर नियमित मां-बेटी संवाद कार्यक्रम आयोजित करने का सुझाव दिया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कुलपति डॉ. बृजेंद्र सिंह, जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी, सीडीओ केके सिंह सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें