फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: जांच में उजागर हुई कोरोराघवपुर मतदाता सूची में अनियमितता

Wed, 15 Jul 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
तारुन। विकासखंड तारुन की ग्राम पंचायत कोरोराघवपुर की मतदाता सूची में अनियमितता की शिकायत जांच में सही पाई गई है। उपजिलाधिकारी की जांच में बीएलओ की लापरवाही पुष्ट होने के बाद उन्हें बीएलओ के कार्य से हटा दिया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी तारुन को उनके विरुद्ध कठोर विभागीय कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान रुचि सिंह ने मतदाता सूची में फर्जी नाम जोड़ने की शिकायत की थी। जांच में प्रधान की शिकायत के प्रमुख आरोप भी सही पाए गए हैं।एसडीएम बीकापुर की रिपोर्ट के आधार पर जिला निर्वाचन कार्यालय (पंचायत एवं नगरीय निकाय) ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्यभान यादव द्वारा उपलब्ध कराई गई जांच आख्या में बताया गया कि बीएलओ कंचन सिंह ने 10 लोगों के नाम गलत तरीके से कोरोराघवपुर की सूची में जोड़े। यह नाम जनपद प्रतापगढ़ के विकासखंड सांगीपुर की ग्राम पंचायत नतौली से संबंधित थे।
जांच में पुष्टि हुई कि यह व्यक्ति कोरोराघवपुर के निवासी नहीं थे। उनके नाम पहले से ही प्रतापगढ़ की मतदाता सूची में दर्ज थे। ऐसे दोहरे मतदाताओं के नाम राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सूची से हटाए जाएंगे। शिकायतकर्ता ने 137 नए और 76 पात्र व्यक्तियों के नाम जोड़ने के लिए पूरा विवरण भी दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें