फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: दीपोत्सव पर सरयू पुल से आतिशबाजी में अवरोध

विज्ञापन
राम की पैड़ी पर दीपोत्सव में दर्शकों के बैठने के लिए बनाई जा रही दीर्घा।-संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। इस बार दीपोत्सव के आठवें संस्करण में हर साल की तरह सरयू पुल पर होने वाली आतिशबाजी में अवरोध पैदा हो गया है। ऐसे में शासन ने जिला प्रशासन के साथ वैकल्पिक स्थान पर विचार शुरू कर दिया है। राम की पैड़ी पर दर्शकों के बैठने के लिए स्टेडियम की तर्ज पर बन रही दर्शक दीर्घा का निर्माण हर हाल में अक्तूबर के पहले सप्ताह तक पूरा करने की डेडलाइन तय कर दी गई है।
विज्ञापन



देश ही नहीं अब दुनिया के आकर्षण का केंद्र बन चुका रामनगरी का दीपोत्सव इस बार 30 अक्तूबर को आयोजित होगा। इस बार भी हर साल की तरह सर्वाधिक दीप जलाने का नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की योजना है। प्रदेश शासन के प्रतिनिधि के तौर पर विशेष सचिव पर्यटन ईशा प्रिया और जिला प्रशासन की ओर से दीपोत्सव के नोडल अधिकारी मुख्य विकास अधिकारी ऋषिराज की मौजूदगी में हुई संयुक्त बैठक में इसकी तैयारियों पर विमर्श करते हुए प्रारंभिक रूपरेखा तैयार की गई।


इस दौरान सरयू पुल पर हर साल की तरह भव्य आतिशबाजी न कर पाने की विवशता पर चर्चा हुई। ऐसा इसलिए कि पुल के ऊपर वैष्णव लाइटें लग गई हैं। इसमें शंख और टीका समेत सनातन धर्म से जुड़े अन्य प्रतीक चिन्हों की आकृति उकेरी गई है। ऐसे में पुल के ऊपर आतिशबाजी करने में कठिनाई होगी।
विज्ञापन


इसलिए वैकल्पिक उपायों पर विचार किया गया। पुल के पिलर नंबर तीन से आठ के बीच इस तरह की दिक्कत ज्यादा है। ऐसे में कई तरह के विकल्पों को सामने रखा गया है। अंतिम निर्णय बाद में किया जाएगा।


इसी तरह बैठक में राम की पैड़ी पर दीपोत्सव के दौरान 20,000 से अधिक दर्शकों के बैठने के लिए बनवाई जा रही दर्शक दीर्घा के निर्माण की प्रगति की समीक्षा हुई। सीडीओ ऋषिराज ने कहा कि इसका निर्माण हर हाल में अक्तूबर के पहले सप्ताह में पूरा करना है।

इसमें किसी तरह की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दीर्घा की सभी सीढि़यां गुणवत्ता के साथ बनवाई जाएं, जिससे दीपोत्सव के दौरान इन पर बैठने में दर्शकों को कोई दिक्कत न होने पाए और वे पूरे कार्यक्रम को सुविधापूर्ण ढंग से निहार सकें। दीर्घा के सुंदरीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें