फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: मेडिकल कॉलेज पहुंची खुफिया टीम, छात्रों से पूछताछ

Wed, 05 Aug 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। मेडिकल कॉलेज के डिजिटल एक्सरे कक्ष में बम बनाने संबंधी संदिग्ध परची मिलने के मामले में जांच तेज हो गई है। मंगलवार देर शाम एक खुफिया एजेंसी की टीम मेडिकल कॉलेज के गंजा परिसर पहुंची और छात्र-छात्राओं से पूछताछ कर घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई। सूत्रों के अनुसार टीम ने कॉलेज प्रशासन से एमबीबीएस और पैरामेडिकल विद्यार्थियों की सूची भी तलब की है।
विज्ञापन


शनिवार सुबह डिजिटल एक्सरे कक्ष में बम बनाने संबंधी एक हस्तलिखित परची मिली थी। सीसीटीवी फुटेज की जांच में पता चला कि यह परची एक पैरामेडिकल छात्र द्वारा लिखी गई थी। फुटेज में छात्र मोबाइल फोन देखकर परची पर कुछ लिखता और बाद में उसकी तस्वीर अपने मोबाइल से खींचता दिखाई दिया।
घटना के बाद पुलिस ने छात्र को हिरासत में लेकर सुरक्षा एजेंसियों के साथ कई चरणों में पूछताछ की थी। हालांकि, उसके खिलाफ कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिलने पर उसे छोड़ दिया गया। इसके बावजूद जांच जारी है और एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि परची लिखने का उद्देश्य क्या था तथा क्या इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की भी भूमिका है।
विज्ञापन

इसी क्रम में मंगलवार देर शाम खुफिया एजेंसी की टीम मेडिकल कॉलेज पहुंची। प्राचार्य की मौजूदगी में टीम ने एमबीबीएस और पैरामेडिकल विद्यार्थियों से पूछताछ की। साथ ही पहले चर्चा में रहे एक कश्मीरी छात्र की गतिविधियों तथा हालिया मामले में शामिल छात्र के संबंध में भी जानकारी जुटाई। कॉलेज प्रशासन से दोनों मामलों में की गई कार्रवाई के बारे में भी पूछताछ की गई।
प्राचार्य डॉ. दिनेश सिंह मार्तोलिया ने बताया कि जांच टीम को हर स्तर पर सहयोग किया गया है। उन्होंने कहा कि एजेंसी के सभी सवालों का जवाब दिया गया है और विद्यार्थियों की गतिविधियों पर कॉलेज प्रशासन लगातार नजर रख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें