फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: मैजिक की टक्कर से बाइक सवार मासूम की मौत

Mon, 15 Jul 2024 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर भगन। जिला अस्पताल से भांजी रूही (7) के साथ लौट रहे हरिपुर निवासी अमित दुबे को सोनखरी-कनकपुर झगरौली के मध्य मैजिक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को घायलावस्था में सीएचसी तारुन भेजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने बालिका को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अमित का अभी इलाज चल रहा है। पुलिस ने बालिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें