फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय सेना ने पूरा किया पीएम मोदी का संकल्प : भूपेंद्र

Thu, 08 May 2025 10:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चला कर पहलगाम की घटना के दोषियों को चुन-चुन कर मारने का काम किया है। यह ऐतिहासिक कार्रवाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को सेना ने पूरा किया है।
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बृहस्पतिवार को अयोध्या पहुंचे थे। एयर स्ट्राइक पर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी की ओर से सवाल उठाने पर कहा कि कांग्रेस हमेशा सेना और देश का अपमान करती है। अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी जातिवादी और परिवारवादी पार्टी हैं। भाजपा के संगठन चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि 28 जिलों का चुनाव होना अभी बाकी है। मिल्कीपुर चुनाव के कारण अयोध्या की दोनों इकाइयों की चुनाव प्रक्रिया रोकी गई थी। बहुत जल्द ही आपस में विचार-विमर्श करके इन स्थानों पर भी जिला और महानगर अध्यक्ष घोषित करेंगे। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का सर्किट हाउस में प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल, क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र, पूर्व सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्त, रामचंद्र यादव, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह ने स्वागत किया। स्वागत करने वालों में ओम प्रकाश सिंह, राघवेंद्र पांडेय, सुनील तिवारी शास्त्री, कृष्ण कुमार पांडेय, शैलेंद्र कोरी, तिलक राम मौर्य, अमल गुप्त व बबलू मिश्र सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें