फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कार युक्त शिक्षा से भारत बनेगा विश्व गुरु : यतींद्र

Sun, 11 Aug 2024 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
साकेत निलयम में अखिल भारतीय मंत्री समूह कार्यशाला के समापन अवसर पर आयोजित समारोह को संबो​धित कर
विज्ञापन
अयोध्या। समाज में परिवर्तन के लिए बालकों में संस्कार युक्त शिक्षा देना अनिवार्य है। बालक–बालिका भविष्य के भारत निर्माण के आधार हैं। बाल स्वभाव और बाल मन में समाज के प्रति आदर और राष्ट्र के प्रति प्रेम का भाव जगाना ही शिक्षा का सोपान है। यह बातें साकेत निलयम में चल रही अखिल भारतीय मंत्री समूह कार्यशाला के समापन समारोह में विद्या भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री यतींद्र शर्मा ने कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समाज में परिवर्तन के लिए विद्या भारती लौकिक व आध्यात्मिक शिक्षा के साथ ही भारतीय शिक्षण पद्धति व भारतीय संस्कृति पर जोर देती है।

कार्यशाला में देशभर से राष्ट्रीय मंत्री, संगठन मंत्री, क्षेत्रीय मंत्री, प्रांत मंत्री सहित कुल 70 पदाधिकारी चिंतन मंथन में प्रतिभाग किए। तीन दिन की कार्यशाला में कुल 12 विषयों पर मंथन हुआ। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप पाठ्यक्रम संचालित करने से बच्चों में समग्र विकास होगा और दोबारा भारत विश्व गुरु बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा।

समापन सत्र में बोलते हुए यतींद्र ने कहा कि कार्यकर्ता प्रशिक्षण से व्यक्तित्व निर्माण होता है। भारत की शिक्षा का आधार हिंदुत्व,भारतीय ज्ञान परंपरा है। ऋषियों द्वारा जीवन जीने का मार्ग हमारी शिक्षा में है। हजारों वर्षों के संघर्ष में रहने वाला भारतीय समाज आज भी अपने मूल के साथ खड़ा है। भारतीय शिक्षा का धर्म ही आधार है। हम विश्व कल्याण की बात करते हैं। सबके सुख की कल्पना ही हमारी शिक्षा का उद्देश्य है। तीन दिवसीय कार्यशाला में देशभर से अनेक शिक्षाविद, चिंतक, विचारक और विद्या भारती के आधिकारिक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें