फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: श्रीलंका के सांसद ने किए रामलला के दर्शन, बोले- दुनिया के बेहतरीन मंदिरों में से एक है राम मंदिर

Sat, 10 Feb 2024 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या

सार

श्रीलंका के सांसद लक्ष्मण नमल राजपक्षे ने रामलला के दर्शन किए और कहा कि भारत और श्रीलंका के सांस्कृतिक संबंध प्राचीन हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संबंध और भी प्रगाढ़ हो रहे हैं।
विज्ञापन
अयोध्या पहुंचे श्रीलंका के सांसद लक्ष्मण नमल राजपक्षे। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से अयोध्या पूरे विश्व को आकर्षित कर रही है। देश के कोने-कोने से तो श्रद्धालु रामलला के दरबार में उमड़ ही रहे हैं। विदेशियों को भी अयोध्या लुभा रही है। विदेशी भक्तों का भी आगमन लगातार जारी है। सूरीनाम, फिजी के बाद शुक्रवार को श्रीलंका के सांसद अयोध्या पहुंचे।

विज्ञापन


रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। रामलला के दर्शन कर वे निहाल थे। बोले- राममंदिर दुनिया के बेहतरीन मंदिरों में से एक है। भारत और श्रीलंका के सांस्कृतिक संबंध प्राचीन हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संबंध और भी प्रगाढ़ हो रहे हैं। रामायण सर्किट से भी श्रीलंका और अयोध्या जुड़े हैं। बड़ी संख्या में दक्षिण भारतीय लोग श्रीलंका आते हैं और धार्मिक स्थलों पर माथा टेकते हैं। हिंदुत्व व बौद्ध धर्म में ज्यादातर समानता है। दोनों पहले मानव धर्म को मानते हैं।

श्रीलंका के सांसद लक्ष्मण नमल राजपक्षे श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंद्रा राजपक्षे के पुत्र हैं। वे शुक्रवार की दोपहर महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर उतरे। यहां पहुंचने पर अधिकारियों ने उनका अभिनंदन किया। सड़क मार्ग से वे रामलला के दरबार पहुंचे। रामलला के चरणों में अपनी श्रद्धा निवेदित की। इस बीच पत्रकारों से कहा कि अयोध्या आकर अभिभूत हूं। पहले भगवान टेंट में विराजमान थे। अब दिव्य-भव्य मंदिर में विराजमान हो गए हैं। यह विश्व के सबसे बेहतरीन मंदिरों में से एक राममंदिर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें