फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: उपचुनाव में सभी 10 सीटें जीतेगा इंडिया गठबंधन

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में पांच सीटों पर दावा किया है। उन्होंने कहा कि इस बारे में अंतिम फैसला कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से किया जाएगा। लोकसभा चुनाव की तरह ही विधानसभा सीटों के लिए होने जा रहे उपचुनाव में भी कांग्रेस और सपा गठबंधन मिलकर लड़ेंगे और सभी जीतेंगे।
विज्ञापन

सुल्तानपुर से बस्ती जाते समय कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के पास संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन उपचुनाव में सभी 10 सीटों पर जीत दर्ज करेगा। इस बारे में भाजपा की ओर से किए जा रहे दावे पर उन्होंने कहा कि जिस तरह वे लोकसभा चुनाव में 80 में से 80 सीटें जीतने का दावा कर रहे थे, उसी तरह उपचुनाव में 10 में से 10 सीटें जीतने के दावे की हवा निकल जाएगी।
प्रदेश अध्यक्ष के सुल्तानपुर से बस्ती जाते समय अवध विश्वविद्यालय के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं से मुखातिब होकर राय ने कहा कि उपचुनाव में गठबंधन प्रत्याशी को जीत दिलाने में पूरी ताकत से जुट जाएं। कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि उपचुनाव की सभी 10 सीट गठबंधन जीतेगा और भाजपा बुरी तरह हारेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे गरीब, पीड़ित और जरूरतमंदों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनें और उसके निराकरण के लिए शासन व प्रशासन से लड़ाई लड़कर उन्हें उनका हक दिलाएं।
विज्ञापन

जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करने वालों में महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल, अंकुर खत्री, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह व उग्रसेन मिश्र, पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा, राजकुमार पांडेय, भीम शुक्ल, अनिल तिवारी, अनिल सिंह, अब्दुल हकीम, बलबीर सिंह कोरी, तारिक रुदौलवी, सिराज मुस्तफा, रोहित यादव, मोहम्मद आरिफ, बसंत मिश्र, दिनेश चौधरी व डॉ. रविकांत श्रीवास्तव समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें