रुदौली। विधायक रामचंद्र यादव ने बारी, गनौली और शाहपुर गांव में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। आंगनबाड़ी भवनों समेत कई अन्य विकास परियोजनाओं की सौगात ग्रामीणों को दी गई।
कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और छह माह की आयु पूरी कर चुके बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। महिलाओं और ग्रामीणों को बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण और प्रारंभिक शिक्षा की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इन केंद्रों के माध्यम से बच्चों और महिलाओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ला, खंड विकास अधिकारी अखिलेश गुप्ता समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।