फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: नाका में सार्वजनिक शौचालय और मकबरा में नए पंपसेट का लोकार्पण

Wed, 05 Aug 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
09- मकबरा में नए पंपसेट का लोकार्पण करते महापौर गिरीशपति त्रिपाठी- संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। नगर निगम की ओर से बुधवार को नाका स्थित गांधी आश्रम के सामने आबकारी कार्यालय के बगल में बने सार्वजनिक शौचालय और मकबरा में स्थापित 22 हॉर्स पावर क्षमता के नए पंपसेट का लोकार्पण महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन

नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, सार्वजनिक शौचालय का निर्माण करीब सात लाख रुपये की लागत से कराया गया है। वहीं, मकबरा क्षेत्र में 7.44 लाख रुपये की लागत से नया पंपसेट लगाया गया है। इससे क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान महापौर ने कहा कि नगर निगम शहर में नागरिक सुविधाओं के विस्तार और सुधार के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने अधिकारियों को जनसुविधाओं के नियमित रखरखाव और बेहतर संचालन के निर्देश दिए। कार्यक्रम में महाप्रबंधक जलकर सौरभ कुमार, पार्षद सूर्यकुमार तिवारी, निखिल श्रीवास्तव, विकास कुमार समेत नगर निगम के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें