फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 13 करोड़ की लागत से 65 सड़कों का लोकार्पण व शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने सर्किट हाउस में रविवार को अयोध्या विधानसभा क्षेत्र की 65 सड़कों का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बटन दबाकर लोकार्पण व शिलान्यास किया। इन सभी सड़कों की लागत 13 करोड रुपये है। इन सड़कों के निर्माण से स्थानीय लोगों को मुख्य मार्गों तक पहुंचने में आसानी होगी।
विज्ञापन



इस दौरान आयोजित समारोह में विधायक ने कहा कि यह सिर्फ सड़कों का निर्माण नहीं बल्कि गांवों और मोहल्लों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का संकल्प है। इन सड़कों के माध्यम से अब ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को मुख्य मार्गों से बेहतर ढंग से जोड़ा जा सकेगा। जनता को आवागमन में सुविधा मिलेगी। व्यापार, शिक्षा व स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में भी प्रगति संभव होगी। यह सरकार की सबका साथ-सबका विकास नीति का जमीनी प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि यह लोकार्पण भाजपा की विकासवादी सोच और जनहित की प्राथमिकता का परिणाम है। क्षेत्र की जरूरतों को समझते हुए योजनाएं क्रियान्वित की गई हैं। यह सामाजिक जुड़ाव का प्रतीक है। भाजपा सरकार के नेतृत्व में अयोध्या निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि अयोध्या शहर व आसपास के क्षेत्रों में सड़कें केवल यातायात का साधन नहीं बल्कि विकास की धड़कन होती हैं। जनता को मूलभूत सुविधाएं देने के लिए सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन


इस मौके पर भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री व महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, भगवान बक्श सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, गन्ना समिति के चेयरमैन दीपेंद्र सिंह, शैलेंद्र कोरी, चंद्र प्रकाश गुप्त, अरुण अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह गांधी, हरभजन गौड़, ज्ञान केसरवानी, बाल कृष्ण वैश्य, हेमंत जायसवाल, रवि सोनकर, अनुराग त्रिपाठी व उमा शंकर सिंह सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें