फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: तीन जगहों पर पकड़ा गया अवैध पटाखों का जखीरा

Fri, 10 Oct 2025 09:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
62-इनायत नगर थाने में अवैध पटाखों के जखीरे के साथ गिरफ्तार आरोपी।-पुलिस
विज्ञापन
अयोध्या। पुलिस ने जिले के तीन अलग-अलग इलाकों में शुक्रवार को ताबड़तोड़ छापा मारकर अवैध पटाखों का जखीरा पकड़ा है। तीनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपियों का चालान किया है। पुलिस की इस कार्रवाई को पूराकलंदर के पगलाभारी में हुए विस्फोट की घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। इन पटाखों का बाजारू मूल्य लगभग 8-10 लाख रुपये आंका जा रहा है।
विज्ञापन

रानी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार उप निरीक्षक केसी यादव के नेतृत्व में पुलिस ने शुक्रवार को रानी बाजार स्थित आनंद किराना स्टोर के गोदाम पर छापा मारा। यहां से भारी मात्रा में अवैध पटाखा बरामद हुआ है। पटाखों को दो पिकअप पर लादकर पुलिस थाने पर लाई और इसके स्वामी रानी बाजार निवासी अर्जुन कसौंधन को हिरासत में लिया। एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि बरामद हुए पटाखों की कीमत लगभग पांच से सात लाख रुपये है। पता चला कि अर्जुन चोरी-छिपे इसकी बिक्री करते थे। केस दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।सोहावल प्रतिनिधि के अनुसार रौनाही पुलिस ने शुक्रवार की शाम अरकुना निवासी विशाल चौरसिया के घर पर छापा मारा। इस दौरान अवैध पटाखों का जखीरा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार आरोपी बिना लाइसेंस के पटाखे बेच रहा था। मौके से दो बोरी अनार, आधी बोरी कागज बम, दो बोरी छोटी-बड़ी फुलझड़ी, एक बोरी चकरी, मिर्ची पटाखा, सुतली बम आदि बरामद हुआ है। सीओ सदर योगेंद्र कुमार ने बताया कि उप जिलाधिकारी सोहावल सविता देवी के नेतृत्व में रौनाही थाना प्रभारी संदीप सिंह ने पटाखों को जब्त किया है। एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।
मिल्कीपुर प्रतिनिधि के अनुसार इनायत नगर पुलिस ने बारुन बाजार में चार घरों में छापा मारकर 25 गत्तों में करीब दो क्विंटल अवैध पटाखा बरामद किया है। चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। क्षेत्राधिकारी श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि थाना प्रभारी रतन शर्मा ने दानिश, बच्चू लाल, शुभम गुप्त व नीरज के घरों में छापा मारा था। चारों को हिरासत में लिया गया है। केस दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें