फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अवध विश्वविद्यालय में 25 से शुरू होंगी इग्नू की परीक्षाएं

Wed, 18 Nov 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय में संचालित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की सत्रांत परीक्षाएं 25 नवंबर से शुरू होकर 14 जनवरी तक चलेंगी। परीक्षा के सुचारु संचालन को लेकर इग्नू क्षेत्रीय केंद्र, लखनऊ की ओर से ओरिएंटेशन कार्यक्रम हुआ। इसमें लखनऊ क्षेत्र के सभी 18 परीक्षा केंद्रों के समन्वयकों और प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर एक बजे और दूसरी पाली दोपहर दो से शाम पांच बजे तक चलेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने की। अवध विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र से प्रो. हिमांशु शेखर सिंह, डॉ. श्रीश अस्थाना और सूरज सिंह शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें